डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चल रहे दुष्प्रचार को लेकर दून पुलिस को लिखा पत्र, SSP के निर्देश पर साइबर सेल करेगा एक्शन

देहरादून

उत्तराखंड के महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चल रहे दुष्प्रचार और फेक न्यूज पोस्ट मामले में दून पुलिस को पत्र लिखकर अपनी छवि धूमिल करने की साजिश में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह को लिखे पत्र में स्पष्ट कहा है कि “कतिपय व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर मेरी छवि को धूमिल करने की साजिश के तहत बिना किसी तथ्य के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँच रही है।” उन्होंने इस मामले में दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने संबंधित पोस्टों और फेक आईडी के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंप दिए हैं।

उधर एसएसपी सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है और मामला साइबर सेल को जांच के लिए सौंप दिया गया है। जांच में फेक आईडी और पोस्ट के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर फैलाई गई सामग्री सुनियोजित तरीके से प्रसारित की गई थी। यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत छवि नहीं बल्कि राज्य की सूचना प्रणाली की साख से भी जुड़ा हुआ है।

साइबर सेल अब आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *