देहरादून
मेयर सौरभ थपलियाल के निर्देश पर नगर निगम देहरादून द्वारा शहर में सौ दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई जिसकी शुरुआत वार्ड 43 द्रोणपुरी से की गई जिसमे वार्ड पार्षद रजनी देवी, पार्षद मीनाक्षी मौर्या , नगर आयुक्त नमामी बंसल , आईएएस प्रवीन कुमार , यूएनए तनवीर मरवा, सहायक नगर आयुक्त स्वास्थ्य राजवीर चौहान, सैनिट्री इंस्पेक्टर,सुपरवाईजर क्षेत्रीय जानता आदि मौजूद रहे जिस पश्चात लोगो ने मेयर सौरभ थपलियाल का इस कार्य के लिए आभार एवं धन्यवाद दिया।
इस अभियान के अंतर्गत शहर की प्रमुख नदियों, नालों एवं जल निकासी मार्गों की व्यापक स्तर पर सफाई की जाएगी, जिससे देहरादून को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सके।
नगर निगम की टीमें अगले 100 दिनों तक लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर नदियों और नालों में जमी गंदगी, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट को निकालकर उन्हें स्वच्छ बनाने का कार्य करेंगी।
इस पहल का उद्देश्य देहरादून की प्राकृतिक जलधाराओं को पुनः पूर्व के भाती स्वच्छ और सुचारू बनाना है।
मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम का यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
साथ ही उन्होंने कहा नदियों और नालों की नियमित सफाई से बरसात के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को भी काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान सभी वार्डों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए।
मेयर थपलियाल ने शहरवासियों से अपील की कि वे भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें और नदियों, नालों तथा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालें।
नगर निगम देहरादून का यह 100 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान देहरादून शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।