पर्वतीय गांव से अपनी खोई बेटी को ढूंढने पहुंची महिला को दून पुलिस ने मिलाया,बेटी और मां की खुशी का ठिकाना नहीं दिल से दे रही दुआएं

देहरादून

शनिवार 12 अक्टूबर को पुलिस कार्यालय पार्किंग के पास एक अधेड़ उम्र की महिला एक छोटी बच्ची के साथ परेशान स्थिति में इधर उधर घूम रही थी, जिससे AHTU प्रभारी तथा मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा बातचीत कर कारण जानने का प्रयास किया गया तो उक्त महिला द्वारा रोते हुए बताया कि वह उत्तरकाशी जिले की रहने वाली है तथा उनकी नाबालिक पुत्री, उम्र करीब 12-13 साल, पिछले माह की 5 तारीख से घर से बिना बताए कही चली गयी, जिसकी तलाश करते हुए वह यहां तक आ गई, पर अब उसे कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या करना है और अपनी बेटी को कहाँ ढूढना है, वह पहली बार अपने गाँव से कही बाहर आई है।

महिला की स्थिति को देखते हुए पुलिस कर्मियों द्वारा उसे सांत्वना देते हुए उसकी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया तथा उनकी पुत्री की फ़ोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित- प्रसारित करते हुए उसे ढूढ़ने का प्रयास किया गया।

बालिका की फोटो को बालिका शिशु सदन में शेयर करने पर जानकारी दी गयी कि उक्त बच्ची अभी कुछ दिन पहले ही आईएसबीटी क्षेत्र से लावारिस घूमते हुए मिली थी, जिसे रेस्क्यू कर बालिका शिशु निकेतन में दाखिल किया गया है, जिस पर उक्त महिला को AHTU देहरादून में नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ बालिका निकेतन भेजा गया।

सीडब्ल्यूसी से वार्ता कर उन्हें महिला की मनोदशा से अवगत कराया गया, जिस पर छुट्टी का दिन के बावजूद सीडब्ल्यूसी के सहयोग से आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत नाबालिक बच्ची को उक्त महिला के सुपुर्द किया गया।

सुपुर्दगी की पूरी प्रक्रिया होते- होते रात्रि का वक्त होने के कारण पुलिस कर्मियों द्वारा समर्पण संस्था से वार्ता कर उक्त महिला व दोनो बच्चो के उनकी संस्था में रुकने की व्यवस्था की गई तथा आज प्रातः उक्त महिला सकुशल उसके बच्चो के साथ घर को रवाना किया। अपनी बच्ची के सकुशल वापस मिलने पर उक्त महिला द्वारा भावुक होकर दून पुलिस द्वारा की गयी त्वरित सहायता पर दिल से आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *