दून के व्यापारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में निकाली रैली,बोले जल्द हमले बंद कर बनाना चाहिए सौहार्दपूर्ण माहौल

देहरादून

सोमवार को दून के व्यापारियों की एक रैली बांग्लादेश में हो रहे कत्लेआम एवं नरसंहार के विरोध में निकाली गई, व्यापारी बहुत आक्रोशित नजर आए

और अपनी इस बात को उन्होंने पैदल मार्च के जरिए इस मैसेज को बांग्लादेश को देने की कोशिश की। सारे हिंदू पूरे विश्व में एक है सारे हिंदुओं का दर्द एक है जैसे स्लोगन को बोलते हुए व्यापारियों का दर्द अपनो के लिए छलक रहा था।

उन्होंने अपील करते हुए भारत सरकार कहा कि बांग्लादेश से विस्थापित हिंदुओं को हिंदुस्तान में जगह दी जाए और CAA के अंतर्गत उनको नागरिकता प्रदान की जाए।

बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर हमले बंद कर वहां पर शांति और सौहार्द बहाल करें और उनको वहां सुरक्षा दें, हिंदु अधिकारियों की रक्षा की जाए। भारी बारिश के बावजूद भी व्यापारियों ने छतरिया बरसाती पहन के बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।

आज के कार्यक्रम में डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ उत्तराखंड से विवेक अग्रवाल, राजेश कुमार सिंघल, संजीव अग्रवाल, कमलजीत शर्मा, मूलचंद एनक्लेव से गोपाल शर्मा, राकेश अग्रवाल, राकेश सूद, युवा व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन से मनोज गोयल, अभिषेक गोयल, विवेक सिंघल,पीपल मंडी दर्शनी गेट व्यापार मंडल से दीपक गुप्ता, गुरु राम राय मार्केट व्यापार मंडल से विशाल अग्रवाल, अभिषेक गोयल, अनिल कुमार भोला, अजय मित्तल, अजय अग्रवाल, गोपाल गर्ग, अनुज गोयल, प्रवीण वाधवा, जनरल मर्चेंट एसोसिएशन से सुधीर कुमार जैन, अशोक ठाकुर, अजय गर्ग, महावीर प्रसाद गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, धन प्रकाश गोयल, सुधीर अग्रवाल, आयुष जैन, राजकुमार गोयल, मोहनलाल विरमानी, मुनीश विरमानी, ज्ञान प्रकाश, राजेंद्र कुमार वधवा, मोहित मित्तल ,अनिल कुमार गोयल, हरिओम महावर, प्रदीप नागलिया, सुरेंद्र गोयल, दीपक तायल, सौरभ भटनागर, निखिल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल,भाजपा व्यापारी नेता पुनीत मित्तल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *