रायपुर क्षेत्र में हुए हत्याकांड की घटना के मुख्य अभियुक्त रामवीर के PCR (पुलिस कस्टडी रिमाण्ड) के दौरान पुलिस ने जुटाए साक्ष्य,प्रेमिका के घर से बरामद की पिस्टल,3 कारतूस

देहरादून

रायपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त रामवीर का पुलिस द्वारा शनिवार का एक दिन का PCR (पुलिस कस्टडी रिमांड) लिया गया था। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर उसकी निशानदेही पर अभियुक्त की प्रेमिका शालू भारद्वाज के THDC कॉलोनी पटेलनगर स्थित किराये के घर से अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त किया गया 32 बोर की देसी पिस्टल व 03 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया था की घटना के बाद वह, मनीष तथा योगेश के साथ अपनी प्रेमिका के घर पर गया था, जहां उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस को वहाँ छुपा दिया तथा अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया। अभियुक्त की प्रेमिका शालू भारद्वाज पूर्व गैंगस्टर यतेंद्र चौधरी की पत्नी है, जो वर्तमान में फरार चल रही है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों को आश्रय देने पर शालू भारद्वाज को घटना में वांछित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *