कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विधानसभा मसूरी, विकासखंड रायपुर के ग्राम फुलेत, भैंखुली खाला, सिल्ला और बौठा में विगत दिनों आई दैवीय आपदा से हुए नुकसान का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून

शनिवार को विधानसभा मसूरी, विकासखंड रायपुर के ग्राम फुलेत, भैंखुली खाला, सिल्ला और बौठा में विगत दिनों आई दैवीय आपदा से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया।

आपदा प्रभावित गांवों में आपदा पीड़ित ग्रामीणों से वार्ता कर आपदा से हुए नुकसान तथा राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

मौके से उपजिलाधिकारी देहरादून से दूरभाष पर वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया।

ग्राम सिल्ला में आपदा पीड़ित परिवारों को अनाज व अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई। ग्राम फुलेत, भैंखुली खाला में आपदा पीड़ित परिवारों को राहत राशि चैक के माध्यम से उपलब्ध कराई।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली , जिला पंचायत सदस्य चंद्रोटी गोविंद सिंह पुंडीर , उपेंद्र थापली व अन्य सम्मानितजन रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *