परिवहन विभाग में चार अधिकारियों का तबादला, देहरादून संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी बने आरटीओ (प्रशासन)

देहरादून

परिवहन विभाग में शनिवार को शासन द्वारा चार अधिकारियों का तबादला किया गया है।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी को आरटीओ (प्रशासन) देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही देहरादून में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सुनील शर्मा को इसी पद पर हल्द्वानी भेजा गया है।

वहीं इसके अलावा सहायक परिवहन आयुक्त मुख्यालय अनीता चमोला को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रर्वतन) देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

जबकि, संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रर्वतन) देहरादून शैलेश तिवारी को सहायक परिवहन आयुक्त मुख्यालय भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *