देहरादून
5 से 8 सितम्बर तक चली ईस्ट ज़ोन इंटरस्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप गया ,बिहार में संपन्न हुई।
उत्तराखंड की पुरुष व महिला टीमें बनी चैंपियन 5 सितम्बर से 8 सितम्बर तक आयोजित 78 वीं ईस्ट ज़ोन इंटरस्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड की पुरुष टीम ने लगातार चौथी बार विजेता बनकर इतिहास रच दिया वहीँ महिला टीम ने भी तीसरी बार विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
जूनियर बालिकाओं की टीम उपविजेता बनी तथा बालकों की टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।महिला एकल का ख़िताब उत्तराखंड की अनुष्का जुयाल ,मिश्रित युगल ओपन वर्ग का ख़िताब सोहेल अहमद व आन्या चौहान ,जूनियर मिश्रित युगल का ख़िताब गर्व साहनी व एंजेल पुनेरा की जोड़ी को मिला ,जूनियर बालको के एकल वर्ग में सुर्याक्ष्य रावत उप विजेता बने।
गया, बिहार में दिनांक 5 सितम्बर से 8 सितम्बर तक आयोजित 78 वीं ईस्ट ज़ोन इंटरस्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड की पुरुष टीम ने लगातार चौथी बार विजेता बनकर इतिहास रच दिया वहीँ महिला टीम ने भी तीसरी बार विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।प्रतियोगिता में उत्तराखंड , उत्तर प्रदेश,बिहार, झारखण्ड , उड़ीसा व वेस्ट बंगाल थे।
पुरुष टीम ने फाइनल में उत्तर प्रदेश को कड़ी टक्कर में 3-२ से हराकर टीम चैंपियनशिप का ख़िताब जीता।
वहीँ महिला टीम ने भी उत्तर प्रदेश को एकतरफा 3-0 से हराकर टीम चैंपियनशिप का ख़िताब जीता।
जूनियर बालिकाओं की टीम को फाइनल में वेस्ट बंगाल की टीम से हार का शामना करना पड़ा। उत्तराखंड की जूनियर बालिकाओं की टीम को उप विजेता का ख़िताब मिला वहीँ जूनियर बालकों की टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
उत्तराखंड की पुरुष टीम में सोहेल अहमद ,चयनित जोशी ,शशांक छेत्री ,भावेश पाण्डेय ,विशाल महर ,अंश नेगी,सुर्याक्ष्य रावत,गर्व साहनी ,हिमांशु तिवारी व राजदेव तोमर थे।
महिला टीम में मनसा रावत,गायत्री रावत ,उन्नति बिष्ट ,अनुष्का जुयाल ,अग्रिम डोभाल ,कनक कालाकोटी ,लावानिया कार्की ,अक्षिता मनराल ,स्नेहा रजवार ,आन्या चौहान थे।
जूनियर बालकों की टीम में देव बर्गली,अभिनव कंडारी ,अंश नेगी,ईशान नेगी,सुर्याक्ष रावत ,गर्व साहनी व प्रशांत राणा थे।
उप विजेता जूनियर बालिकाओं की टीम में मनसा रावत ,गायत्री रावत ,अनुष्का जुयाल , अक्षिता मनराल ,शाम्भवी रौथान ,अरोमा जाहिद व एंजेल पुनेरा थे।
महिला एकल में उत्तराखंड की अनुष्का जुयाल ने उत्तर प्रदेश की खिलाडी उथसावा पाटिल को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता।
पुरुष मिश्रित वर्ग के फाइनल में उत्तराखंड की जोड़ी सोहेल अहमद व आन्या चौहान ने वेस्ट बंगाल की जोड़ी अश्मित अग्रवाल व श्रेया तिवारी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। सुर्याक्ष रावत ने बालकों के एकल वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
उत्तराँचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी प्रतियोगिता में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तरफ से टूर्नामेंट के आब्जर्वर थे। उत्तराखंड टीम के कोच अनुज नेगी व लोकेश नेगी थे तथा मेनेजर गीता कार्की थी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री व बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री जीतन राम मांझी ने किया।
खिलाडियो के शानदार ऐतिहासिक प्रदर्शन पर उत्तराखंड के चीफ कोच डीके सेन ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि अगले वर्ष चारों ख़िताब उत्तराखंड की झोली में आयेंगे
उत्तराँचल स्टेट बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक ने खिलाडिओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष जताते हुए उनको जल्द ही संघ द्वारा सम्मानित करने की बात की है I
प्रदेश के खेल सचिव अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि खिलाडियों द्वारा ऐतिहासिक सफलता अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन किया है पर बधाई दी है।
खिलाडियो के शानदार ऐतिहासिक सफलता पर उत्तराँचल स्टेट बैडमिंटन के समस्त पदाधिकारियो समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार व खेल प्रेमिओं ने खिलाडियों व उनके कोच को बधाई प्रेषित की गई है I