देहरादून
सोमवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज (बन्नू) में प्राइमरी अनुभाग के विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में होली विषय पर गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण पर किया गया। प्रार्थना सभा गतिविधियों के सफल प्रस्तुतीकरण हेतु प्राइमरी अनुभाग के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी गई।
इंटर अनुभाग में आज सभी शिक्षक साथियों के साथ वार्षिक गृह परीक्षाफल और नए शिक्षा सत्र की तैयारियों के विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

बैठक में आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए एक सुदृढ़ नींव रखने और विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में सभी शिक्षक साथियों द्वारा एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
इस चर्चा के पश्चात, विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक कर्मचारियों के साथ एक भव्य होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्राइमरी अनुभाग के विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर चार चांद लगा दिए। उनके रंगारंग कार्यक्रम ने सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। होली के पावन अवसर पर, आज सभी विद्यार्थियों को शिक्षकों की ओर से चॉकलेट भी बांटी गईं, जिससे बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा।

होली मिलन के इस सफल कार्यक्रम को आयोजित करने और इसमें सहयोग देने वाले सभी शिक्षक साथियों का हृदय से धन्यवाद। उनकी लगन और टीम वर्क ने इस कार्यक्रम को एक अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।
इस अवसर पर अपनी गरिमामई उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु विद्यालय प्रबंधक संजीव विरमानी और उपाध्यक्ष तिलक राज चांदना की उपस्थिति ने विद्यालय परिवार को प्रोत्साहित किया।
इस पूरे कार्यक्रम हेतु विद्यालय में ही शुद्ध और स्वादिष्ट जलपान तैयार करने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए विद्यालय में कार्यरत भोजन माताओं मीना थापा, रुनिया देवी, शुभी देवी, निधि यादव, कंचन, दीपक और नीरज पंवार का हार्दिक धन्यवाद।
विद्यालय के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने में आप सभी की हमेशा से ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विद्यालय परिवार सदैव आपकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करता है। आप सभी के सहयोग से ही ऐसे आयोजन संभव हो पाते हैं, जो विद्यालय में एक सकारात्मक और मिलनसार वातावरण का निर्माण करते हैं।