बुधवार 13 अगस्त को भी छुट्टी का ऐलान, रेड एलर्ट के चलते प्रदेश के मुख्य शिक्षा अधिकारी और डीएम देहरादून ने जारी किया आदेशv

देहरादून

बुधवार को हुआ छुट्टी का ऐलान, भारत मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रेड एलर्ट के चलते प्रदेश के मुख्य शिक्षा अधिकारी,डीएम देहरादून और जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी की गई छुट्टी की घोषणा।

कार्यालय जिलाधिकारी/जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, जनपद देहरादून।

 

सम्पर्क नं0-0135-2726066, 1077, ईमेल-deoc.pgrc.ddn@gmail.com

 

पत्रांक २०५३/ज०आ०प्र० प्रा०/2025-26

 

आदेशःः

 

दिनांकः 12 अगस्त, 2025

 

समय- 10-30PM

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 12 अगस्त, 2025 को जारी अद्यतन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13 अगस्त, 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र दौर का ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यन से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन / त्वरित बाढ़ की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 13.08.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

 

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 13.08. 2025 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र/छात्राओं अपितु विद्यालय के अध्यापकों / कार्मिकों पर समान रूप से लागू होगा। तद्नुसार अनुपालन सुनिश्चित हो।

 

ह०/(सविन बंसल) जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण देहरादून।

 

प्रतिलिपिः- निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं अनुपालनार्थ प्रेषित-

 

1. सचिव महोदय, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखण्ड शासन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *