आरक्षण पर क्रीमी लेयर को लेकर आए फैसले पर आक्रोश में विभिन्न संगठनों ने आरक्षण बचाने के लिए सैकड़ों लोगों ने निकाली आक्रोश रैली

देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी में देश भर के साथ ही आरक्षण पर क्रीमी लेयर को लेकर आए ताजा फैसले के विरोध में आक्रोश देखा गया। इस कड़ी में देहरादून में बुधवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने आरक्षण बचाने के लिए एक विशाल आक्रोश रैली निकाली जिसमे सैकड़ों लोग शामिल हुए।

बुधवार की सुबह से ही लोग ‘पहले जाति समाप्त, फिर आरक्षण’ जैसे नारों के साथ परेड ग्राउंड में एकत्र होने लगे थे। रैली की शुरुआत परेड ग्राउंड से हुई, जो गांधी पार्क, घंटाघर, दर्शनलाल चौक होते हुए कचहरी तक पहुंची। कचहरी में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा गया।

रैली में शामिल लोगों ने तहसील चौक पर कुछ देर के लिए धरना भी दिया और सरकार से आरक्षण की व्यवस्था को यथावत बनाए रखने की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने सर्वोच्च न्यायालय के आरक्षण के अंदर आरक्षण लागू करने के फैसले पर असहमति जताई और इसे लेकर संसद में पुनर्विचार की मांग की। उन्होंने सरकार से अपील की कि इस फैसले के खिलाफ विधेयक पास कर आरक्षण को सुरक्षित रखा जाए।

आक्रोश रैली में आरक्षण बचाओ संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के संयोजक नानक चंद, अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ देहरादून, सेवला कलां, डॉक्टर अंबेडकर युवा कल्याण समिति नयागांव, बड़ोवाला, झींवरहेड़ी, तपोवन एनक्लेव, मोहकमपुर, रविदास सभा डीएल रोड, अंबेडकर युवक समिति केहरी गांव प्रेमनगर, शंकरपुर सहसपुर तिपरपुर, भारतीय दलित साहित्य अकादमी उत्तराखंड, वैचारिक महासभा उत्तराखंड के सदस्य शामिल रहे।

साथ ही, आंदोलन में सुंदरलाल मुयाल, सीपी सिंह, प्रीतम सिंह कुलवंशी, पूर्व जिला न्यायाधीश चिरंजी लाल, सुरेश चंद्र बिरला, उमेश कुमार बंटी, सूर्यवंशी, जयपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, रवि, ताराचंद, अजय पाल सिंह सहित अन्य प्रमुख हस्तियां भी सम्मिलित हुईं।

इस आंदोलन ने स्पष्ट किया कि देशभर के लोग आरक्षण की सुरक्षा के लिए एकजुट हैं और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से असहमति रखते हैं। रैली के आयोजकों ने इसे जनता की आवाज़ को बुलंद करने का प्रयास बताया और कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए ताकि आरक्षण की व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *