राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर लक्ष्य सोसाइटी और यू कॉस्ट ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम किया आयोजित

देहरादून/उत्तरकाशी

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में यू-कॉस्ट और लक्ष्य सोसाइटी के तत्वाधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष के मुख्य विषय विज्ञान में महिलाएं: कैटलाइजिंग विकसित भारत थीम पर आधारित कार्यशाला में जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की वैज्ञानिक सोच एक उत्प्रेरक का कार्य कर रही है।आज का युग विज्ञान और नवाचार का है जहां महिलाओं की भागीदारी केवल एक विकल्प ना होकर समाज की अनिवार्य जरूरत है।

इसी क्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी इस थीम पर अपने प्रभावशाली विचार साझा किए। विद्यार्थियों ने अपने भाषण और प्रस्तुतियों के माध्यम से बताया कि कैसे महिलाओं की बढ़ती भागीदारी नवाचार और सामाजिक बदलाव में भूमिका अदा कर रही है। जिलाधिकारी ने युवाओं के इन प्रगतिशील विचारों की प्रशंसा करते हुए उन्हें शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाने और प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर डीएफओ डीपी बलूनी,डिप्टी कमांडर 12वी.बी आईटीबीपी डीसी लेखराज, महाविद्यालय से प्रोफेसर डॉ.महेंद्रपाल परमार, लक्ष्य सोसाइटी से विक्रम रावत , महाविद्यालय स्टॉफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *