सेना के 31 जवानों को लेकर जा रही बस पलटने से कई गंभीर रूप से घायल,पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

देहरादून

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र से बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

चमोली के जोशीमठ से रायवाला की ओर जा रहे सेना का एक वाहन के सोनला के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस वाहन में कुल 31 सैनिक सवार थे, जिनमें से 9 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से चोटिल जवानों को 108 एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों की मदद से कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कुछ जवानों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया।

जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि सभी घायल जवानों का कर्णप्रयाग चिकित्सालय में इलाज चल रहा है और वह स्वयं उप जिलाधिकारी के साथ अस्पताल पहुंचकर सैनिकों की स्थिति का जायजा ले चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक, वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने के पीछे फिलहाल तकनीकी खराबी या सड़क पर फिसलन जैसी संभावनाएं मानी जा रही हैं, हालांकि हादसे की विस्तृत जांच फिलहाल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *