देहरादून
राज्य में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विरोध विरोध प्रदर्शन किया तथा भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
डॉ.जसविंदर गोगी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह असफल हो गई है। विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ अपराध दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे अपराधों का सिलसिला लंबा है। हाल ही में रुद्रपुर में नर्स के साथ बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया, राज्य की राजधानी में आईएसबीटी जैसी व्यस्त जगह में और पुलिस चौकी के एकदम पास किशोरी से सामूहिक बलात्कार जैसी घटना हुई है। अभी कल ही अल्मोड़ा के सल्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा एक किशोरी के साथ बलात्कार की घटना सामने आयी है। अंकिता भण्डारी हत्याकांड में भी भाजपा नेता ही शामिल थे। जब सत्ताधारी भाजपा के नेता ही ऐसे मामलों में लिप्त हैं तो अन्य अपराधियों के हौसले बढ़ना स्वाभाविक है।
सरकार का शासन प्रशासन और पुलिस तथा कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी और अपने हितों को बचाने के लिए दिल्ली दौड़ में व्यस्त रहते हैं। कानून व्यवस्था और जनहित के मामले इस सरकार की प्राथमिकता में ही नहीं हैं। राज्य में भाजपा जब से आई है उसने राज्य को दो कारणों से दो नकारात्मक कारणों से राज्य चर्चा में रहा है, एक तो मुख्यमंत्री बदलना और दूसरा भर्ती घोटाले और पेपरलीक। अब सरकार की उपलब्धियों में महिलाओं के विरुद्ध अपराध के रूप में ये नया अध्याय जुड़ गया है।
इस दौरान राजेश पुंडीर , डॉ अरुण रतूडी ,गगन सिंह ,शकील मंसूरी ,वीरेंद्र सिंह ,वीरेंद्र बिष्ट ,महबूब इस्लाम , संजय भारती ,शहजाद अंसारी, मुस्तकीम अंसारी ,रवि हसन ,अंसारी यामीन , लियाकत मिर्जा ,अरविंद ,आनंद मेहरा ,साजिद अली ,वकार अहमद ,पूनम कंडारी ,अनूप पासी ,रिपु दमन सिंह ,वसीम ,सुरेंद्र गुप्ता ,मतलब खान ,ललित थापा ,सुमित्रा थापा ,इंदु सिंह ,आलोक मेहता ,इलियास अंसारी ,मुस्तकीम मुकीम अहमद, अल्ताफ अहमद ,फैसल कमर सिद्दीकी आदि उपस्थित थे उपस्थित रहे।
The impacts diaform plus vélemények of an overdose can differ depending upon the specific drug, dose, specific factors, and also total health.