देहरादून
रविवार को नर्सिंग महासंघ द्वारा देहरादून के प्रेस क्लब में आयोजित जनसभा में प्रदेश के सभी जिलों से पहुंचे नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के बैनर तले रोजगार की राह देख रहें नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे।
यूनिटी फॉर स्ट्रैंथ के जरिये स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हस्ताक्षर को स्वास्थ्य मंत्री तथा डायरेक्टर मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड को भेजनें के लिए महासंघ के पदाधिकारीयों से अनुरोध किया,जिसमें सभी लोगों ने अपील की है कि अब चिकित्सा स्वास्थ्य में लगभग सभी लोगों को नियुक्ति मिल चुकी है तथा सभी अभ्यर्थीयों के द्वारा नियुक्तियां ली जा चुकी है।
अब चिकित्सा शिक्षा के 1455 पदों का पोर्टल खोलने के लिए आग्रह किया गया तथा स्वास्थ्य मंत्री से निवेदन किया गया की लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कभी भी आदर्श आचार संहिता लग सकती है जिसको देखते हुए चिकित्सा शिक्षा मै विगत 29 नंबर को जो विज्ञापन आउट हुआ है। उसका पोर्टल जो 12 दिसंबर को बंद हुआ था उसको तुरंत खोला जाए।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हर्ष व्यास, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष चौहान विनोद ,प्रीती मेहता, लोकेंद्र राणा, हरीश, कुलदीप चौहान, पंकज व्यास, उमेंद्र, यशपाल संतोष, आदि उपस्थित है।