गंगा में राफ्टिंग नदी ने जलस्तर बढ़ जाने से 1 जुलाई से बंद कर दी जाएगी,1 सितंबर से पुनः शुरू की जाएगी राफ्टिंग

देहरादून/ऋषिकेश

ऋषिकेश और गंगा में राफ्टिंग करने आने वाले शौकीनों और पर्यटकों के लिए रिवर राफ्टिंग का रविवार को आखिरी दिन है।

एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन हर वर्ष की भांति बंद कर दिया जायेगा। बरसात बढ़ने से जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग का संचालन बंद कर दिया जाता है और एक सितंबर से गंगा में दोबारा राफ्टिंग शुरू कराई जाती है।

पहाड़ो पर बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 30 जून तक कौड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस से रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद कर दिया जाता है। राफ्टिंग के शौकीनों के लिए आज का दिन का समय शेष है।

गंगा नदी रिवर राफ्टिंग समिति के साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी के अनुसार एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। 30 जून तक ही गंगा में राफ्टिंग का संचालन होता है। बरसाती सीजन के कारण जुलाई और अगस्त में इसका संचालन बंद रहेगा लेकिन शासन आदेशों के बावजूद जो लोग नियमों का उल्लंघन करते नजर आएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *