सेवानिवृत्त कर्नल रामरतन नेगी बने कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष,मिल रही प्रदेश भर से शुभकामनाएं

देहरादून

उत्तराखंड कांग्रेस सीनियर जूनियर कांग्रेसी भेज रहे सेवानिवृत्त कर्नल राम रतन नेगी को मिल रही शुभकामनाएं।

सेवानिवृत्त कर्नल राम रतन नेगी को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

प्रदेश कांग्रेस को विश्वास है कि कर्नल राम रतन नेगी अपने संगठनात्मक अनुभव, सैन्य अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से भूतपूर्व सैनिकों के हितों की प्रभावी रूप से पैरवी करेंगे और संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे।

हम आशा करते हैं कि वे पूरी निष्ठा और ज़िम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए न केवल सैनिक प्रकोष्ठ को सशक्त बनाएंगे, बल्कि उत्तराखंड कांग्रेस की विचारधारा और मूल्यों को भी और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

भविष्य में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं और अधिकारों के लिए न्यायसंगत आवाज़ उठाने हेतु उनके नेतृत्व में प्रकोष्ठ सक्रिय भूमिका निभाएगा हमें इस पर पूर्ण विश्वास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *