देहरादून/रुद्रपुर
उत्तराखंड के रुद्रपुर सिटी में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवा कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने की खबर आई।
कारोबारी गोली लगने से लहूलुहान था जो अपने घर में मिला। गोली कारोबारी की दाईं कनपटी पर लगी थी जिससे उनकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे और मामले की छानबीन शुरू की। वर्तमान में घायल व्यवसायी को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के एक सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ वे वेंटिलेटर पर हैं।
पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम के अनुसार, घटना रुद्रपुर के एक पॉश एरिया की है। घायल कारोबारी की पहचान शहर के एक प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी के रूप में हुई है।
शुक्रवार दोपहर के समय व्यापारी के घर के भीतर से गोली चलने की आवाज आई, जिसे सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े वहां कमरे के भीतर कारोबारी खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे।
घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ । पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हथियार कारोबारी के पास कहाँ से आया और इसका लाइसेंस था या नहीं।
हालांकि घटना को लेकर पुलिस अभी किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुँच पाई है। शुरुआती तौर पर मामला खुदकुशी के प्रयास का लग रहा है। सूत्र बताते हैं कि कारोबारी पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। हालांकि, परिजनों ने अभी तक इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
पुलिस किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर वारदात को अंजाम डिबेक्क एंगल पर भी काम कर रही है और सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
रुद्रपुर के जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने वाले डॉक्टरों ने बताया कि गोली कनपटी के एक तरफ से घुसकर दूसरी तरफ निकल गई है, जिससे मस्तिष्क को गंभीर क्षति पहुँची है। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी स्थिति स्थिर नहीं है। उन्हें ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ (CCU) में रखा गया है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
पुलिस अधीक्षक (SP) और क्षेत्राधिकारी (CO) ने घटनास्थल पहुंच गए थे।
पुलिस द्वारा कारोबारी के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स (CDR) और उनके परिजनों से भी बातचीत जारी है।