एमडीडीए में तैनात सीनियर पीसीएस गौरव चटवाल को भेजा उत्तरकाशी, डीएम के साथ शासन ने किया अटैच

देहरादून/उत्तरकाशी

शासन ने MDDA में तैनात वरिष्ठ पीसीएस अफसर गौरव चटवाल को भेजा उत्तरकाशी, धराली आपदा बचाव कार्य को लेकर डीएम उत्तरकाशी के साथ रहेंगे सम्बद्ध।

जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड-भटवाडी के ग्राम धराली में आई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग प्रदान किये जाने हेतु तात्कालिक प्रभाव से गौरव चटवाल PCS-2023 संयुक्त सचिव, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, देहरादून को आगामी 10 दिनों के लिये जिलाधिकारी-उत्तरकाशी के कार्यालय में सम्बद्ध किया जाता है। चटवाल इस अवधि में जिलाधिकारी-उत्तरकाशी के नियंत्रण में कार्य सम्पादित करेंगे।

चटवाल को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल आदेशों का अनुपालन करते हुए जिलाधिकारी उत्तरकाशी कार्यालय में अपना योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *