समाजसेवी रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे त्रिवेणी घाट,राफ्टिंग के बाद गंगा आरती में हुए शामिल

देहरादून/ऋषिकेश

शुक्रवार को प्रसिद्ध समाजसेवी रॉबर्ट वॉड्रा व्यक्तिगत दौरे पर ऋषिकेश पहुँचे यहॉं उन्होंने राफ़्टिंग करने के पश्चात त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए और गंगा आरती के पश्चात लोगों को भोजन प्रसाद वितरित किया ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज मुझको गंगा आरती में शामिल होकर नई ऊर्जा और शक्ति मिली है,में प्रार्थना करता हूं कि राहुल और प्रियंका प्रचार में लगातार जुटे हुए हैं वे देश वासियों के साथ सदैव सुरक्षित रहें,देश में धर्मनिरपेक्ष सरकार बने ,भाई चारा बढ़े।

इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला, कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष मोहित उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता राजीव महर्षि, मनीष शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, मधु जोशी, अंशुल अरोड़ा, वरूण जुनेजा, राजीव चौधरी सहित कई श्रद्धालु एवम् अन्य लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *