स्वयं सेवी संगठन द्वारा आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव पर आयोजित वर्कशॉप में वक्ताओं ने रखे अपने विचार

देहरादून

नगर निगम सभागार में बुधवार को एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर परिचय का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन अजय कुमार, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, राज्य मंत्री रमेश गढ़िया मौजूद रहे।

इस मौके पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने अपने-अपने विचार रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक देश एक चुनाव पर अमल की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विपक्षी पार्टियां अभी भी इसके खिलाफ हैं, लेकिन सत्ता पक्ष इसे अमल में लाने पर अडिग है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि संसद में इस पर किस तरह की रस्साकशी होती है। कार्यक्रम संयोजक विजय भट्ट रमा गोयल सुशील बहुगुणा थे।

कार्यक्रम में इंद्रेश गोयल अमित गुप्ता आचार्य सुशांत राज अशोक वर्मा टी एन जेवर स्वाति उनियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *