STF ने नानकमत्ता गुरुद्वारे के बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में शामिल फरार 25 हजार के ईनामी अनूप सिंह को किया हरिद्वार से अरेस्ट

देहरादून/हरिद्वार

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर की मैनुअल पुलिसिंग का कमाल मंगलवार को दिखा जब उनकी एसटीएफ ने नानकमत्ता गुरुद्वारे के बाबा तरसेम सिंह हत्याकाण्ड में वांछित 25 हजार के ईनामी बदमाश बाबा अनूप सिंह को हरिद्वार के थाना श्यामपुर क्षेत्र गिरफ्तार कर लिया।

यहां उल्लेखनीय है कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या के पश्चात अंडर ग्राउंड हुए बाबा अनूप सिंह की तलाश में एसटीएफ ने कई राज्यों में छापेमारी की थी। तरसेम सिंह हत्याकांड में उत्तराखंड पुलिस अब तक अनूप सिंह को मिलाकर 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बताते चलें कि उत्तराखण्ड के डीजीपी दीपम सेठ द्वारा विगत काफी समय से वांछित चल रहे ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ‘विशेष अभियान’ के अन्तर्गत ठोस कार्यवाही करने हेतु अपने मातहतों को कड़े दिशा-निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अपनी सभी टीमों को उत्तराखण्ड के ईनामी और गैंगस्टरों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुक्रम में आज दिनांक 6-5-2025 को एसटीएफ द्वारा जनपद हरिद्वार के थाना श्यामपुर थाना क्षेत्र से आईपीसी की धारा 120बी, 302, 34, 307 व 3/25 आर्म्स एक्टट में थाना नानकमत्ता से वांछित 25000 रुपये के ईनामी अपराधी अनूप सिंह पुत्र सरदार राम सिंह निवासी नवाबगंज, बिलासपुर, जिला रामपुर हाल निवासी ग्राम रतनपुरा, पोस्ट प्रेमनगर, गदरपुर जनपद को गिरफ्तार कर लिया।

इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि दिनांक 28/03/24 को डेरा कार सेवा नानकमत्ता के डेरा प्रमुक जत्थेदार बाबा श्री तरसेम सिंह का कुछ व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिस सम्बन्ध में नामजद थाना नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंह नगर में मु.अ.सं. 83/24 धारा 120बी, 302, 34, 307 भादवि व 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कराया गया था। उक्त मुकदमें में पूर्व में 09 अपराधी पकड़े गए थे तथा उनका साथी बाबा अनूप सिंह तभी से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर द्वारा 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तारी पुलिस टीम में निरीक्षक अबुल कलाम के साथ उ0नि0 यादविंदर सिंह बाजवा,उ0नि0 विद्या दत्त जोशी,अ0उ0नि0 संजय मेहरोत्रा,हे0का0 संजय कुमार,

हे0का0 महेन्द्र नेगी,हे0का0 बृजेन्द्र चौहान,का0 मोहन असवाल

और का0 गोविन्द बल्लभ शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *