देहरादून/पटियाला
गुरुवार को उतरांचली कल्चरल एवं वैल्फेयर सोसाइटी (रजि) पटियाला द्वारा आर्थिक रूप से कमज़ोर व घर की परस्थति अनुकूल न होने के कारण अनपढ़ रह रही दो बालिकाओं कि वार्षिक स्कूल फीस सोनी पब्लिक स्कूल पटियाला में संस्था ने अपने सहयोगी सदस्यों के साथ जमा करवायी।
जिनका दाखिला भी स्कूल में उतरांचली कल्चरल एवं वैल्फेयर सोसाइटीके प्रयास से उक्त स्कूल में करवाया था।
उक्त बच्चों का दाखिला भी उतरांचली कल्चरल एवं वैल्फेयर सोसाइटी (रजि) पटियाला द्वारा उक्त स्कूल में करवाया गया था।
सोसाइटी के प्रयास से ही उक्त बालिकायें स्कूल में पढने लगी हैं।
इसका श्रेय उन सभी सहयोगी दान दाताओं को जाता है जो प्रति माह मासिक शुल्क देकर संस्था को सहयोग भेजते रहे हैं इस अवसर पर श्री भगत सिंह भंडारी , राजेन्द्र सिंह पंवार, जसपाल सिंह, सागर त्यागी, संजीव शर्मा ने संस्था उतरांचली कल्चरल एवं वैल्फेयर सोसाइटी रजि पटियाला के माध्यम से सोने पब्लिक स्कूल पटियाला की प्रिसिंपल रमनदीप कौर को चैक भेंट किया गया।