जंगल से गुजर रहे दो लोगो की कार गुजर रहे जानवर को बचाने की कोशिश में पेड़ से जा टकराई,जानवर तो बच गया मगर दोनों कार सवारों की हुई मौत,क्षेत्र में शोक

देहरादून/हल्द्वानी

चोरगलिया के जंगल से गुजर रहे दो लोगो की सड़क पर आए जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार टकराने के बाद हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। कार की टक्कर काफी तेज बताई गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिये गए हैं।

मौके पर बताया गया कि अर्जुन यूएसए में क्रूज में नौकरी करता था और दो माह की छुट्टी पर 20 मई को घर आया था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लोहियापुल निवासी अर्जुन सिंह बिष्ट (26) पुत्र स्व.नैन सिंह अपने पड़ोसी यशपाल खोलिया के साथ मंगलवार रात किसी काम से कार से हल्द्वानी जा रहा था।

इसी दौरान चोरगलिया के जंगल में अचानक आए जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 द्वारा दोनों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों का अथक प्रयास भी दोनों युवकों को बचा नहीं पाया और चिकित्सकों को मृत घोषित करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *