UKSSSC पेपर लीक प्रकरण को लेकर गठित आयोग ने की जनसुनवाई,मौजूद छात्रों ने पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया की अपेक्षा जताई

देहरादून/हल्द्वानी

सर्किट हाउस, काठगोदाम में आयोजित दो दिवसीय जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, नागरिकों और विभिन्न संगठनों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति (से.नि.) यू.सी. ध्यानी ने की, जो वर्तमान में एकल सदस्यीय जांच आयोग के अध्यक्ष हैं।

जांच आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर जनता से सुझाव व शिकायतें ली जा रही हैं, ताकि आयोग की अंतिम रिपोर्ट निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित तैयार की जा सके।

आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी ने कहा कि जांच कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित होगा। उन्होंने बताया कि जनता के सुझावों को गंभीरता से संज्ञान में लेकर अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों एवं नागरिकों ने आयोग के समक्ष अपने विचार रखे।

छात्रों ने मांग की कि परीक्षाओं से जुड़ी जांच पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से शीघ्र पूरी की जाए और भविष्य की परीक्षाएं सख्त सुरक्षा और निष्पक्ष माहौल में कराई जाएं।

इस अवसर पर सचिव विक्रम सिंह राणा, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी राहुल शाह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *