उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता में दून डेयर डेविल्स ने 6 विकेट से दून सुपर किंग्स को हरा किया ट्रॉफी पर कब्जा

देहरादून

उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दून डेयर डेविल्स ने दून सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। आज का मैन ऑफ द मैच अरविंद रावत को मिला। टूर्नामेंट की मैन ऑफ द सीरिज सोबन सिंह गुसाईं, बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट अजय राणा व बेस्ट बेस्टमेन ऑफ टूर्नामेंट सोबन सिंह गुसाईं को मिला। इसके साथ ही 50 प्लस खिलाड़ियों में बेस्ट बॉलर ऑफ टूर्नामेंट में अजय राणा व बेस्ट बेस्टमेन ऑफ टूर्नामेंट शैलेन्द्र सेमवाल को मिला।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दून सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में 142 रन बनाए। टीम की ओर से रुपेश ने 33 रन, दीपक पुरोहित ने 30 रन, हिमांशु जोशी ने 15 रन, मनीष डंगवाल व संजय नेगी ने 9-9 रन तथा शैलेंद्र सेमवाल ने 7 रन बनाए। कप्तान सुरेंद्र डसिला 4 रन ही बना सके। अन्य बल्लेबाजों में अजय राणा (5)