उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद का महाधिवेशन देहरादून में संपन्न,अध्यक्ष संतन,महासचिव संजय के साथ कोषाध्यक्ष बने ललित

देहरादून

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद का शनिवार को नगर निगम सभागार देहरादून में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि विनोद चमोली विधायक धरमपुर,अति विशिष्ट अतिथि योगेश भट्ट, सूचना आयुक्त उत्तराखंड एवं रविन्द्र जुगरान पूर्व अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।

इस महाधिवेशन में पूरे प्रदेश भर से सभी जिलों के लगभग 150 राज्य आन्दोलनकारी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष यशवंत रावत एवं संचालन महासचिव जीतमणि पैन्यूली एवं भानु रावत के द्वारा किया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन अधिकारी के रूप में राकेश जोशी महासचिव, सचिवालय संघ एवं पंचम सिंह बिष्ट संरक्षक , पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उपस्थित थे।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद के इस अधिवेशन में अध्यक्ष पद के संतन सिंह रावत, महासचिव पद के लिए संजय तिवारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए ललित चंद्र जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए उमादत्त जुगरान, उपाध्यक्ष गढ़वाल पूरन सिंह राणा तथा उपाध्यक्ष कुमाऊं भूपेंद्र सिंह देव ताऊ का चयन किया गया। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारीमंच की प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, प्रदीप कुकरेती रामलाल खंडूरी पुष्प लता सिलमाना सुलोचना भट्ट राधिका तिवारी सहित वृंदावन पांडे पूरन सिंह लिंगवाल पुर्बानंद बंगंवाल खिलाप सिंह बिष्ट चंद्रपाल सिंह राणा राधा कृष्ण तिवारी किशन सिंह रावत पूरन सिंह राणा, अजय खण्डूरी, सुरेन्द्र बिष्ट सहित अनेक राज्य आन्दोलनकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *