प्राचीन माँ डाँटकाली मनोकामना सिद्ध मंदिर के 222 वे वार्षिकोत्सव पर धूमधाम से निकली पवित्र झंडा शोभा यात्रा

देहरादून/सहारनपुर

प्राचीन माँ डाँटकाली मनोकामना सिद्ध मंदिर के 222 वे वार्षिकोत्सव का चतुर्थ दिवस पर माँ भगवती के पावन झंडो की भव्य शोभा यात्रा डाँट काली सेवा दल द्वारा निकाली गयी और उससे पूर्व माँ के पावन झंडो की विधिवत पूजा अर्चना की गयी। उल्लेखनीय है कि सालों से माँ डाँटकाली मंदिर के श्रद्धालुओं द्वारा वार्षिकोत्सव को भव्य रूप से मनाया जाता रहा है। जिसमे देहरादून के साथ ही उत्तराखंड के विभिन्न जिलों और उत्तर प्रदेश समेत विदेशो तक के भक्तजन शामिल होते रहे हैं।

हालांकि भक्तों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा आमजन की समस्याओं को लेकर भी काम किया जाता रहा है जिसमें मुख्य समस्या यातायात को लेकर रहती ही थी। परंतु इस वर्ष से यातायात की समस्या को देखते हुए यात्रा को सुभाष नगर स्थित भगवती गेस्ट हाउस से मानव केंद्र मोहब्बेवाला तक बैण्ड बाजे के साथ निकालने का प्लान बनाया गया, और वहा से माँ के पवित्र झंडो को मंदिर परिसर के लिए रवाना किया गया। भक्तजन नाचते गाते एंव गुलाल उड़ाते माता रानी के झंडो कि परिक्रमा में शामिल हुए।

हजारों की संख्या ने उमड़े भक्तों को महंत रमन प्रसाद गोस्वामी ने बधाई एंव आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर माँ डाँट काली सेवा दल के शुभम गोस्वामी, संयम गोस्वामी, दिनेश अग्रवाल, गौरव कुमार , नरसिंह दास, हरीश मारवाह, नीरज गोस्वामी, सुनील आहूजा, शिवम् गोयल, अमिचंद सोनकर, अमित करणवाल,विक्की खत्री, वासु परविंदा, गौतम प्रजापति, सूरज शर्मा, राम पद जना, गोकुल परविंदा, गौतम सोनकर, श्रवण वर्मा, अश्वनी अग्रवाल आदि हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *