बसंत पंचमी को नरेंद्रनगर में होगी बदरीनाथ मंदिर के खुलने की घोषणा,चारधाम प्रशासन तैयारियों में जुटा

देहरादून/गोपेश्वर

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के मुहूर्त को लेकर गाडू घड़ा डिम्मर के लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंच चुका है। गुरूवार को गाडू घड़ा डिम्मर से नरेंद्रनगर राज दरबार को रवाना होने जा रहा है।

बसंत पंचमी के दिन टिहरी नरेश मनुजेंद्र शाह नरेंद्रनगर राजमहल में श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की घोषणा करेंगे। परंपरा के अनुसार इस निमित्त बदरीनाथ मंदिर के डिमरी पुजारी नृसिंह मंदिर जोशीमठ से गाडू घड़ा लेकर योगध्यान मंदिर पांडुकेश्वर से लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर को रवाना हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को डिमरी पुजारी गाडू घड़ा लेकर नरेंद्रनगर को रवाना होंगे। महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह को गाडू घड़ा सौंपा जाएगा। इसके बाद महारानी तिलों का तेल भर कर कपाट खुलने के मौके पर डिमरी पुजारियों को सौंपेगी। महारानी द्वारा दिए गए तिलों के तेल से ही बदरीनाथ धाम में अभिषेक पूजाएं संपन्न की जाती है। इस धार्मिक परंपरा का निर्वाह अनादिकाल से हो रहा है।

डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के हेमंत डिमरी, संदीप डिमरी, सुधीर डिमरी, सतीश डिमरी तेल कलश को लेकर डिम्मर पहुंच गए हैं। तेल कलश को डिम्मर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में रखा गया है। अब गुरूवार को तेल कलश लेकर डिमरी पुजारी टिहरी राजमहल को रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *