मौसम विभाग ने जारी की 4 से 6 सितम्बर तक भारी बारिश का अलर्ट,देहरादून सहित 5 जिलों में रहेगा बारिश का दौर,संभवतः राज्य में बारिश का होगा अंतिम दौर…रोहित थपलियाल

देहरादून

मौसम विभाग में उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 सितंबर से लेकर 6 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि यह मानसून का अंतिम दौर है। इस दौरान प्रदेश भर के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 15 सितंबर के बाद प्रदेश से मानसून विदा हो जाएगा। उससे पहले 7 सितंबर तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होगी है। विशेषकर देहरादून,पौड़ी,टिहरी,

उत्तरकाशी और बागेश्वर जिले में तेज बारिश होगी। जबकि अन्य जिलों में भी भी कई दौर की बारिश होने की आशंका जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *