देहरादून
प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा परिवार राज्यभर में आयोजित तिरंगा शौर्य यात्रा में शामिल हो रहा है। इस मौके पर उन्होंने कहा, जनता में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से जबरदस्त उत्साह है, लिहाजा विपक्ष के साथियों को भी सेना के शौर्य के सम्मान में आगे आना चाहिए।

बुधवार को प्रदेश भर। में कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकले गई। चमोली जनपद के पोखरी में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल हुए। जबकि दून में भी कई पार्टी नेता शामिल हुए।
‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ बैनर तले आयोजित इस यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा, प्रदेशभर में हो रही यात्रा में जनता का जबरदस्त उत्साह, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को दर्शाता है। जिस तरह पहलगाम हमले के दोषी आतंकवादियों एवं उनके रहनुमाओं को भारतीय सेना ने उनके घर में घुसकर मारा। और उसके बाद पाक सेना की प्रतिक्रिया पर ताबड़तोड़ पलटवार किया, वह हमारी जाबांज सेना के शौर्य को प्रदर्शित करता है। इसी पराक्रम और उपलब्धि के सम्मान के लिए देश की तरह प्रदेशभर में आम लोग सड़कों पर इस यात्रा के लिए उतर रहे हैं।
इस मौके पर कांग्रेस के रुख को लेकर पूछे गए सवालों का ज़बाब देते हुए कहा, राष्ट्रहित और राष्ट्र सुरक्षा के मुद्दे पर समूचा देश एक है, लिहाजा कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन के नेताओं को भी अपने रुख पर पुनर्विचार करना चाहिए। देशभक्ति और राजनैतिक दो अलग अलग पहलू हैं, जिसको लेकर उन्हें अपनी प्राथमिकताएं तय करनी चाहिए।
वहीं देहरादून में भी बुधवार को राजपुर विधानसभा के डालनवाला मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा के नेतृत्व में एवं विधायक खजान दास के मार्गदर्शन में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा MKP पीजी कॉलेज से कचहरी स्थित शहीद स्थल तक भव्य यात्रा का आयोजन किया गया।
जिसमे पूर्व सैनिकों पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस ने भाग लिया।
क्षेत्रीय विधायक खजान दास ने कहा कि आज पूरा देश हमारे वीर जवानों और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व पर गर्व कर रहा है तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य पराक्रम ,समर्पण, ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और राष्ट्रीय गौरव को जन जन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में गौरव और राष्ट्र भक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर यात्रा निकाली जा रही है यह नया भारत है इसमें वीर सपूत सैनिकों द्वारा घर में घुसकर मारना ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा है हम अपने वीर जवानों को सादर नमन करते हैं।
शौर्य सम्मान यात्रा में महानगर के निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत राज्य मंत्री मधु भट्ट ,भगवत प्रसाद मकवाना, महामंत्री राहुल पवार, रानी सैनी पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा,सुनील शर्मा, संदीप मुखर्जी, जयपाल बाल्मीकि, विशाल गुप्ता, गुरप्रीत छाबड़ा,अजय तिवारी, रोहन चंदेल, आशीष नागरथ हरीश डोरा, सत्यम शर्मा, अशोक राठौर, मंजू चौहान, विनोद, ओम पाल रावत, चरणजीत कमला रावत,मीरा बजाज, दीपक, भाग सिंह नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।