विजिलेंस ने मंडी समिति में लाइसेंस बनाने को 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते समिति के प्रभारी सचिव रंगे हाथों गिरफ्तार

काशीपुर

ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है।

जिसमें मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी समिति कार्यालय में कार्यरत प्रभारी मण्डी सचिव पूरन सैनी को एक लाख बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार के लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूरन सैनी द्वारा मंडी समिति में लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के एवज में प्रति लाइसेंस 60 हजार की अवैध धनराशि की मांग की जा रही थी। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर विजिलेंस की टीम द्वारा जाल बिछाया गया, जिसके तहत विजिलेंस ने मंगलवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बताते चलें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस द्वारा प्रदेश भर में ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *