बारात से लौटते हुए छोलिया नर्तकों के दल का वाहन गिरा खाई में,चार गंभीर घायल चार की हुई मौत

देहरादून/ पिथोरागढ़

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव चमाली क्षेत्र में छलिया नृतकों के गाड़ी गहरी खाई में गिरने से कुछ लोगो का हताहत होने की दुखद खबर मिली।

एक शादी समारोह से वापस लौट रहे छलिया दल का वाहन अंडाली बैण्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर जाने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 4 लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए।

पुलिस, SDRF एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को पहुँचाया अस्पताल तथा मृतकों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया।

मिली जानकारी के

अनुसार बीती रात बारात से वापस लौट चमाली की ओर जा रहा एक वाहन गांव के निकट अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। खाई में गिरे वाहन के परखच्चे उड़ गए। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतको का विवरण…

1. अजय कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र होशियार

2. पवन कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र जगत राम

3. अंगद कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र जगत राम

4. कैलाश कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र शोबन राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *