29 दिसंबर को सटटा गांव के अग्निकांड के 7 प्रभावित परिवारों को जिलाधिकारी के निर्देश पर बांटी गई राहत सामग्री – Indian Today 24×7

29 दिसंबर को सटटा गांव के अग्निकांड के 7 प्रभावित परिवारों को जिलाधिकारी के निर्देश पर बांटी गई राहत सामग्री

देहरादून/ उत्तरकाशी

मोरी तहसील के अंतर्गत गाँव सटटा में विगत 29 दिसंबर को हुए अग्निकांड की घटना का संज्ञान लेकर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को जरूरी राहत सामग्री वितरित की गई।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर नुकसान का आकलन किया और 07 प्रभावित परिवारों को रोजमर्रा की जरूरी सामग्री, सिलेंडर, गैस चूल्हा कीट , सोलर लाइट, ग़मबूट, ट्रैक सूट, कंबल और बर्तन प्रदान किए।

इस दौरान प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ है और किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *