उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी मंच के दो दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश भर के आंदोलनकारियों ने की शिरकत, केबिनेट मिनिस्टर खजान दास ने दीप जला किया शुभारंभ – Indian Today 24×7

उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी मंच के दो दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश भर के आंदोलनकारियों ने की शिरकत, केबिनेट मिनिस्टर खजान दास ने दीप जला किया शुभारंभ

देहरादून

रविवार को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रादेशिक सम्मेलन की प्रातः ही शहीदों को पुष्प चढ़ाकर शुरुआत की गई। सुबह मुख्यमन्त्री पुष्कर धामी की और से प्रदेश कमेटी की मीटिंग की व्यस्तता के चलते सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के हाथों क्षमा मांगते हुये अपना सन्देश पत्र भिजवाया। भारी बारिश के बावजूद खचाखच भरें सभागार में कैबिनेट मन्त्री खजान दास एवं विधायक धर्मपुर विनोद चमोली के साथ राज्य मन्त्री अशोक वर्मा के साथ आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह और परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल व उपाध्यक्ष सरोज कोठारी एवं आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

राज्य आंदोलनकारी मंच की और ऋषिकेश से आंदोलनकारी लक्ष्मी बुडाकोटी द्वारा मांगल गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। रविवार का कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। जिसमें पहला सत्र राज्य आंदोलनकारियों के विषयों पर गहन चर्चा की गई जिसमें राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लम्बित मामले और क्षैतिज आरक्षण में भेदभाव व राज्य आंदोलनकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन से वंचित और एक समान सम्मान जनक पेंशन की मांग व वर्ष 2011/12 में परीक्षा उत्तीर्ण किये आंदोलनकारियों की नियुक्ति की मांग आदि को लेकर प्रदेश भर से आयें आंदोलनकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुये अपनी बात रखी और सरकार से शीघ्र निस्तारण की बात की।

मंच पर मौजूद पूरे पैनल द्वारा सभी राज्य आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया गया कि जल्द मुख्यमन्त्री के साथ बैठ एक बिन्दु पर वार्ता होंगीं और सभी मागों का निस्तारण कर शासनादेश जारी किया जाएगा।

जबकि दूसरे सत्र में राज्य के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के विषय को लेकर विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान के साथ मेयर सौरव थपलियाल व भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के समर भण्डारी व पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत के साथ प्रेम बहूखण्डी व परिवर्तन पार्टी के प्रभात ध्यानी रहें।

इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी के साथ केशव उनियाल जयदीप सकलानी,राम लाल खंडूरी,पृथ्वी सिंह नेगी,भानु रावत, सुरेश नेगी,संजय पुंडीर,धर्मपाल सिंह रावत,ध्यानपाल बिष्ठ, उमादत्त जुगरान,सुलोचना भट्ट, पुष्पलाता सिलमाना,द्वारिका बिष्ट,अरुणाथपलियाल, विजय लक्ष्मी गुसांईं, सुरेन्द्रअग्रवाल,समर भण्डारी, प्रभात ध्यानी, मुन्ना सिंह चौहान, सौरभ थपलियाल , मो. शाहिद, रघुवीर सिंह तोमर,राजेश पांथरी,सुदेश सिंह,सुशील चमोली,मनोज नौटियाल, मोहन थापा,मनोज जायड़ा,ओम प्रकाश सती आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *