उत्तराखंड राष्ट्रीय ग्रमीण आजीविका मिशन के अंतर्गत किसान भवन में 3 दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण सम्पन्न,34 कृषि सखियाँ हुई लाभान्वित

देहरादून

उत्तराखंड राष्ट्रीय ग्रमीण आजीविका मिशन अंतर्गत उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद के किसान भवन में 3 दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

जिसमे कृषी सखियों के क्षमता विकास को ध्यान में रखते हुवे जैविक व प्राकर्तिक खेती की बारे में जानकारियां प्रदान की गई l कृषि सखियों को पोषण वाटिका, प्राकर्तिक खेती, जैविक आगत निर्माण व प्रयोग विधि आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, जिसमे कृषि सखियां अपने समूह में जाकर अन्य महिलाओं को भी जानकारी दे सकें ।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविक मिशन योजना अंतर्गत मंगलवार को 34 कृषि सखियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

प्रशिक्षण में देहरादून, हरिद्वार व रुद्रप्रयाग से चयनित कृषि सखियों ने जैविक व प्राकर्तिक खेती पर प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में प्रबंध निदेषक, नवीन बरफाल द्वारा प्रतिभागियों को जैविक उत्पाद परिषद के उदेश्य से अवगत कराया गया, जबकि कार्यक्रम प्रबधक द्वारा प्राकर्तिक खेती की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ देबेन्द्र सिंह नेगी, सुमन महान, अमित श्रीवास्तव, मनोहर अधिकरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *