निर्वाचन हेतु आदर्श बूथ भी बनाये गए,देर शाम धर्मपुर विधानसभा अन्तर्गत शेरवूड स्कूल में बने आदर्श महिला बूथ का डीईओ/डीएम सोनिका ने किया निरीक्षण – Indian Today 24×7

निर्वाचन हेतु आदर्श बूथ भी बनाये गए,देर शाम धर्मपुर विधानसभा अन्तर्गत शेरवूड स्कूल में बने आदर्श महिला बूथ का डीईओ/डीएम सोनिका ने किया निरीक्षण

देहरादून

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने तथा विभिन्न वर्गों को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु इस निर्वाचन में आदर्श बूथ बनाये गए हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने आज देर शाम धर्मपुर विधानसभा अन्तर्गत शेरवूड स्कूल में बनाये गए आदर्श महिला बूथ का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त महिला कार्मिकों से संवाद करते निर्वाचन प्रक्रिया को तन्मयता से सम्पन्न कराने को कहा। उन्होंने महिला कार्मिकों से व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। सभी कार्मिकों को लोकतंत्र के इस महापर्व चुनाव प्रक्रिया को निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अन्य बूथों का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप झरना कमठान उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *