सीएम धामी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस भर्ती हेतु नापजोख एवम शारीरिक परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाकर 20 जून की जगह अब 2 सितंबर हुई – Indian Today 24×7

सीएम धामी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस भर्ती हेतु नापजोख एवम शारीरिक परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाकर 20 जून की जगह अब 2 सितंबर हुई

देहरादून

उत्तराखंड पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुलनायक एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी की सीधी भर्ती हेतु शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 02 सितंबर, 2024 से होगी। पहले यह परीक्षा 20 जून, 2024 को प्रस्तावित की गई थी।

वर्तमान में हो रही अधिक गर्मी के कारण अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अभ्यर्थियों के अनुरोध को सहानुभूतिपूर्वक स्वीकार करते हुए उपरोक्त शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा को दिनांक 2 सितंबर, 2024 से कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *