सीमा पर बलिदान हुए शहीद हवलदार हरेंद्र सिंह के नाम पर होगा और उच्चीकृत भी रिखणीखाल का स्वास्थ्य केंद्र..सीएम धामी – Indian Today 24×7

सीमा पर बलिदान हुए शहीद हवलदार हरेंद्र सिंह के नाम पर होगा और उच्चीकृत भी रिखणीखाल का स्वास्थ्य केंद्र..सीएम धामी

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उच्चीकृत सुविधाओं से युक्त किये जाने तथा चिकित्सालय का नाम शहीद हवलदार हरेन्द्र सिंह रावत के नाम पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

इस संबंध में सचिव डॉ.आर.राजेश कुमार ने बताया कि यह निर्णय शहीद हवलदार हरेन्द्र सिंह रावत की बहादुरी और बलिदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उच्चीकृत स्वास्थ्य सुविधाएं क्षेत्रीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी और उनके स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करेंगी।

बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड ने अपने कई लाल हमेशा-हमेशा के लिए खो दिए। आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के हरेंद्र सिंह भी शहीद हो गए थे। आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए हरेंद्र सिंह रिखणीखाल तहसील के गुर्ठेता ग्राम सभा के ग्राम पीपलसारी के मूल निवासी थे। शहीद नायक हरेंद्र सिंह (35) 16वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। वे भारतीय सेना की 48 आरआर रेजीमेंट में जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में ड्यूटी पर थे और 15 अक्तूबर को आतंकियों से मुठभेड़ में नायक हरेंद्र सिंह शहीद हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *