ड्यूटी पर जा रही स्कूटर सवार एएसआई का निधन,साथ में सवार दूसरी घायल पुलिसकर्मी अस्पताल मे भर्ती,सामनेसे बस की वजह से को बैठी थी संतुलन – Indian Today 24×7

ड्यूटी पर जा रही स्कूटर सवार एएसआई का निधन,साथ में सवार दूसरी घायल पुलिसकर्मी अस्पताल मे भर्ती,सामनेसे बस की वजह से को बैठी थी संतुलन

देहरादून

दुखद..राजधानी की रिस्पना पुल से आगे अजबपुर आईएसबीटी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा हो गया है।

मौके पर एक महिला सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। जबकि सुबह अपनी ड्यूटी पर साथ जा रही दूसरी पुलिस कर्मी घायल हुई है। घायल महिला को किया गया अस्पताल में रेफर किया गया है।

खबर मिलते ही तमाम पुलिस महकमा मौके पर पहुंच गया है। मृतक पुलिसकर्मी बड़कोट में तैनात एएसआई कांता थापा बताई जा रही है। वहीं घायल कांस्टेबल शकुंतला बताई गई है।

बताया गया कि कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती थी। दोनो एक साथ स्कूटर में ड्यूटी पर जा रही थीं।

मगर रिसपना पूल के अजबपुर फ्लाईओवर के निकट एक बस सामने देख संतुलन खो बैठी जिससे स्कूटर पर सवार दोनो पुलिस कर्मी मौके पर गिर गई,जिससे कांता थापा की सिर फट जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *