ABVP की DAV इकाई ने प्रेस वार्ता कर सीएम धानी द्वारा कॉलेज के शिक्षण कक्षों को बनाने हेतु 1 करोड़ रुपए की घोषणा करने पर दिया धन्यवाद – Indian Today 24×7

ABVP की DAV इकाई ने प्रेस वार्ता कर सीएम धानी द्वारा कॉलेज के शिक्षण कक्षों को बनाने हेतु 1 करोड़ रुपए की घोषणा करने पर दिया धन्यवाद

देहरादून

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् ABVP डीएवी कॉलेज इकाई के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें विगत 20 जुलाई को डीएवी महाविधालय में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार श्रीमान पुष्कर सिंह धामी जी रहे जिसमें जिले के हाईस्कुल तथा इंटर के टॉप 10-10 तथा DAV, SGRR, MKP, देहरादून शहर महाविधालय, मालदेवता महाविधालय आदि के NSS, NCC, कला, खेल, तथा विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट 55 छात्रों को समान्नित किया गया था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी को अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ABVP इकाई व अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के छात्रसंघ महासचिव,सहसचिव कोषाध्यक्ष ने महाविधालय की मुख्या समस्या हेतु ज्ञापन देकर अवगत कराया की महाविधालय में वर्तमान में 12,400 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहें, जिसमें कक्षाओं की कमी के कारण समस्या का सामना करना पड रहा हैं, जिसमें मध्य नजर रखते हुए अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् की मांग के अनुसार डीएवी 6 शिक्षण कक्षों के निर्माण हेतु “अटल बिहार बाजपेयी स्मृति शिक्षणीक ब्लाक” के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1 करोड़ रूपए स्वीकृत करने और उसकी घोषणा करने मांग की गयी जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्यवाही करते हुए डीएवी 6 शिक्षण कक्षों के निर्माण हेतु “अटल बिहार बाजपेयी स्मृति शिक्षणीक ब्लाक” के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1 करोड़ रूपए स्वीकृत की घोषणा की गयी I

जिसका अखिल भारतीय विधार्थी परिषद एवं अभाविप के छात्रसंघ पदाधिकारी महासचिव सुमित कुमार, सहसचिव चन्द्रशेखर, कोषाध्यक्ष जाग्रति गुंसाई ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद तथा व्यक्तिगत रूप से आभार प्रकट करती हैं I

महाविधालय प्रशासन तथा संस्थान द्वारा आग्रह करते हैं, शीघ्रता अति शीध्र कार्य प्रारम्भ करने का कष्ट करें

प्रेस वार्ता प्रदेश मीडिया संयोजक यशवंत पंवार, छात्रसंघ महासचिव सुमित कुमार, इकाई अध्यक्ष, अलंकृत सेमवाल, मंत्री विकास टम्टा रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *