अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद कोर कमेटी सदस्यो की वर्चुअल बैठक में सेनानियों के हितार्थ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चर्चा हेतु समय देने की मांग पर चर्चा की गई, 25अगस्त को हरिद्वार मे राष्ट्रीय सम्मेलन – Indian Today 24×7

अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद कोर कमेटी सदस्यो की वर्चुअल बैठक में सेनानियों के हितार्थ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चर्चा हेतु समय देने की मांग पर चर्चा की गई, 25अगस्त को हरिद्वार मे राष्ट्रीय सम्मेलन

देहरादून

अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद में 19 प्रदेशों के कोर कमेटी के सदस्यों की चली महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं स्वतंत्रता सेनानी वंशज राहुल गांधी को पत्र प्रेषित कर देश की वर्तमान परिस्थितियों एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की भूमिका पर चर्चा हेतु प्रतिनिधि मंडल को समय प्रदान करने की मांग की गई।

ढाई घंटे चली इस महत्वपूर्ण बैठक में सेनानी परिवारों के हितार्थ और संगठन को वृहद स्वरूप प्रदान करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

अध्यक्ष प्रहलाद प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महासचिव कुमार पटेल द्वारा देश के सभी प्रदेशों के प्रतिनिधियों से आगामी 25 अगस्त को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ द्वारा हरिद्वार में आयोजित होने वाले आगामी राष्ट्रीय समागम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

इस बाबत राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं उत्तराखंड प्रकोष्ठ के महामंत्री अवधेश पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश के सेनानी परिवारों में कार्यक्रम के लिए काफी उत्साह दिखाई दे रहा है,अब तक देश के कोने-कोने से लगभग 200 से अधिक प्रतिनिधियों के समागम्मे आने की सूचना प्राप्त हो चुकी है।

यहां बताते चलें कि इस महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय समागम में देश की वर्तमान परिस्थितियों और उसमें स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की भूमिका पर चर्चा के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के गठन हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को प्रेषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *