रक्षाबंधन पर एसएसपी अजय सिंह ने अस्पताल पहुंच बंधवाइराखी, सुरक्षा व्यवस्था हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये जाने को दिए अधीनस्थों को दिये निर्देश – Indian Today 24×7

रक्षाबंधन पर एसएसपी अजय सिंह ने अस्पताल पहुंच बंधवाइराखी, सुरक्षा व्यवस्था हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये जाने को दिए अधीनस्थों को दिये निर्देश

देहरादून

सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोरेनेशन तथा दून हास्पिटल का भ्रमण कर वंहा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में एसएसपी देहरादून द्वारा अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। भ्रमण के दौरान कोरेनशन हास्पिटल तथा दून हास्पिटल में ड्यूटी पर नियुक्त महिला डाक्टरों तथा नर्सों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा उपस्थित पुलिस टीम की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उपस्थित महिला डाक्टरों व अन्य महिला स्टाफ को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा देहरादून पुलिस की सर्वोच्च प्रार्थमिकता है, डॉक्टर नर्स को दिलाया भरोसा वर्क प्लेस पर कार्य के दौरान भी सेन्स ऑफ सिक्युरिटी देना हमारी प्राथमिकता है।

इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।

उक्त अवसर पर कोरोनेशन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वी के चौहान व दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर गीता जैन मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *