UOU हल्द्वानी एवं SPECS संस्था के बीच हुआ MOU हस्ताक्षर, जिसका उद्देश्य दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे स्टूडेंट्स को विज्ञान जैसे विषय में और अधिक पारंगत करना होगा – Indian Today 24×7

UOU हल्द्वानी एवं SPECS संस्था के बीच हुआ MOU हस्ताक्षर, जिसका उद्देश्य दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे स्टूडेंट्स को विज्ञान जैसे विषय में और अधिक पारंगत करना होगा

देहरादून

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी एवं सोसायटी आफ पॉल्यूशन एंड एनवायरमेंटल कंजर्वेशन साइंटिस्ट यानी स्पैक्स संस्था के बीच आज एक समझौता ज्ञान पत्र हस्ताक्षरित किया गया जिसमें विश्वविद्यालय की ओर से कुल सचिव प्रो.संजय कुमार खत्री एवं संस्था की ओर से डॉ बृजमोहन शर्मा ने हस्ताक्षर किया।

डॉ शर्मा ने कुल सचिव प्रो.संजय खत्री को अवगत कराया की संस्था पर्यावरण विज्ञान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों , जल प्रदूषण, ई-वेस्ट मैनेजमेंट, जल संवर्धन के क्षेत्र में स्पेक्स संस्था काम कर रही है साथ ही साथ विज्ञान को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए विज्ञान संप्रेषण विषय पर कई तरह की कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए स्पेक्स द्वारा स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। वर्तमान में विश्वविद्यालय से स्पेक्स संस्था का एम. ओ. यू. करने का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में और अधिक पारंगत बनाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय पारंपरिक वस्तुओं को वैज्ञानिक विधि द्वारा निर्माण करने का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.ओम प्रकाश सिंह नेगी ने आशा व्यक्त कि संस्था और विश्वविद्यालय मिलकर राज्य में स्वरोजगार और कौशल विकास के माध्यम से लोगों को स्वावलंबी बनायेंगे।

साथ ही विशेष आवश्यकता वाले बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए वैज्ञानिक गतिविधियों के माध्यम से संप्रेषण विधा को और अधिक विकसित करने का प्रयास करने में सहायता करेंगे। इस अवसर पर विशेष शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ सिद्धार्थ पोखरियाल वानिकी एवं पर्यावरण विभाग से सहायक प्राध्यापक डॉ कृष्ण कुमार टम्टा एवं स्पैक्स संस्था से नीरज उनियाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *