डीजी एजुकेशन बंसीधर तिवारी के प्रयासों से हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद शिक्षा विभाग में खुला बीआरसी,सीआरसी में नियुक्ति का रास्ता – Indian Today 24×7

डीजी एजुकेशन बंसीधर तिवारी के प्रयासों से हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद शिक्षा विभाग में खुला बीआरसी,सीआरसी में नियुक्ति का रास्ता

देहरादून

प्रदेश के शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अपना दायत्व संभालने के बाद विभाग में राज्य के युवाओं के लिए राजगार के रास्ते खोलने के लगातार काफी प्रयास किए गांव उनके द्वारा किए गए ये प्रयास अब रंग ला रहे हैं जिसके चलते राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के ने रास्ते भी खुल रहे है। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में अब बीआरसी , सीआरसी स्कूलों में 1000 से ज्यादा शिक्षकों की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है।

बताते चलें कि ये मामला हाई कोर्ट में लंबित होने के चलते अधर में था इसके बाद सोमवार को नैनीताल हाई कोर्ट द्वारा मत्त्वपूर्ण निर्णय देते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।

इस मौके पर राज्य के शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि कोर्ट से हरी झंडी मिल जाने के बाद अब नियुक्तियों में और तेजी लाई जाएगी, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगातार कोर्ट में मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा जा रहा था जिस पर कोर्ट के द्वारा भी सहमति व्यक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *