पुलिस ने सुलझाई आईएसबीटी मामले में बस की छत से गिरे बस के पार्टनर की मौत की गुत्थी,रात में साथ बैठकर शराब पीने वाला ही निकला हत्यारा – Indian Today 24×7

पुलिस ने सुलझाई आईएसबीटी मामले में बस की छत से गिरे बस के पार्टनर की मौत की गुत्थी,रात में साथ बैठकर शराब पीने वाला ही निकला हत्यारा

देहरादून/ऋषिकेश

देहरादून की पुलिस ने ऋषिकेश में गैर इरादतन हत्या के मामले में 24 घंटे के भीतर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

बताते चलें कि 8 सितंबर 2024 को भरत सिंह भंडारी की आईएसबीटी में बस की छत पर बैठकर अपने साथियों के साथ दारू पार्टी के दौरान शराब का सेवन किया था। अगले दिन सुबह भरत सिंह का शव बस से नीचे पड़ा हुआ मिला था।

तहकीकात के दौरान पुलिस हत्या की लाईन पर भी काम कर रही थी। पुलिस के अनुसार, शराब पीने के दौरान बस के चालक और मृतक के बीच झगड़ा हुआ, जिसके चलते मृतक बस की छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया था।

जानकारी मिलने पर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस के चालक धाम सिंह रावत को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने घटना की जानकारी दी और बताया कि यह एक आकस्मिक घटना थी।

साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर, धारा 103(1) BNS के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया सहित कई अन्य अधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *