केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार को सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच आए बोल्डर,एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार सुबह निकाले 3 शव – Indian Today 24×7

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार को सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच आए बोल्डर,एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार सुबह निकाले 3 शव

देहरादून/केदारनाथ

सोनप्रयाग पोस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम 19:35 बजे सूचना मिली कि सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच भूस्खलन-प्रभावित क्षेत्र में लगतार पत्थर गिरने के कारण कुछ लोग फंसे हुए हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एसडीआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुई।

उप निरीक्षक अशीष डिमरी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुँचने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मलबे से 3 घायलों को सुरक्षित निकाल लिया। इसके साथ ही, एक 3 शव भी बरामद किये गए सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगातार पत्थर गिरने की वजह से चुनौतीपूर्ण हालात बने हुए हैं। इसी वजह से रात को काम रोक दिया गया था लेकिन एसडीआरएफ की टीम पूरी मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। मंगलवार की सुबह ही टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू के काम में लगी रही।

मौके पर स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सभी केसाथ मिलकर रेस्क्यू कार्य को जारी रख 3 शव निकाल लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *