क्लोरीन के गैस रिसाव के चलते एसडीआरएफ NDRF ने 100 से ज्यादा लोगो को किया सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट,सिलेंडर को किया समय पर निष्क्रिय, स्थिति काबू में – Indian Today 24×7

क्लोरीन के गैस रिसाव के चलते एसडीआरएफ NDRF ने 100 से ज्यादा लोगो को किया सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट,सिलेंडर को किया समय पर निष्क्रिय, स्थिति काबू में

देहरादून/नैनीताल

राज्य के पर्वतीय जिले नैनीताल के सुखाताल स्थित जल संस्थान परिसर में क्लोरीन गैस रिसाव की सूचना के बाद एडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची

मौके पर पहुंचकर एडीएम ने सुरक्षा के दृष्टिगत लगभग 100 लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लोरीन गैस के 50 Kg वजन जा सिलेंडर लीक होने की बात सामने आने पर SDRF और NDRF की संयुक्त टीम ने क्लोरिन भरे गैस सिलेंडर को पानी में डुबाकर निष्क्रिय कर दिया।

हालांकि घटना स्थल पर मेडिकल टीम ने पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की फिलहाल वर्तमान में स्थिति सामान्य हो गई है

जबकि 3 लोगों को उल्टी की शिकायत आने के कारण बीडी पांडे हॉस्पिटल में भेजा गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य है। चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है।

गैस लीक के कारणों की जांच हेतु संयुक्त मजिस्ट्रेट को आदेशित किया गया है। जल संस्थान सहित सभी विभागों को अपने अन्य विभागीय परिसरों में भी इस प्रकार के केमिकल स्टोरेज की सेफ्टी का परीक्षण करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *