उत्तराखंड का लाल मां भारती की रक्षा करते हुए नायक प्रमोद डबराल ड्यूटी के दौरान जम्मू में हो गया शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक – Indian Today 24×7

उत्तराखंड का लाल मां भारती की रक्षा करते हुए नायक प्रमोद डबराल ड्यूटी के दौरान जम्मू में हो गया शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून

उत्तराखंड के लिए जम्मू से एक दुखद खबर आई है। जम्मू कश्मीर में कर्तव्य निर्वहन करते हुए रुद्रप्रयाग निवासी भारतीय सेना के जवान प्रमोद डबराल शहीद हो गए हैं। रूद्रप्रयाग जिले के ग्राम पंचायत जवाड़ी भरदार निवासी प्रमोद तंगधार सेक्टर में तैनात थे। प्रमोद की शहादत से परिवार और गांव में कोहराम मच गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर को तंगधार सेक्टर में 2-गढ़वाल राइफल्स में नायक प्रमोद डबराल शहीद हुए हैं। प्रमोद किस तरह शहीद हुए इसके कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन सेना की 15वीं कमांड चिनार कॉर्प ने 12 सितंबर को X पर जानकारी दी गई कि ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान नायक प्रमोद डबराल का असामयिक निधन हो गया जो कि बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। सेना शहीद के परिवार के साथ परिस्थिति में साथ खड़ी है।

सेना की 2 गढ़वाल राइफल्स में तैनात शहीद प्रमोद मूल रूप से रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र के ग्राम पंचायत जवाड़ी भरदार के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया है वहीं समूचे प्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सीएम धामी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने जवान की शहादत पर शोक प्रर्कट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *