दुःखद..तीन भाई बहन गंगा में गए थे नहाने,भाई डूबने लगा तो दोनो बहनों ने भाई को बचाने के लिए लगा दी गंगा के उफनते पानी में छलांग,भाई को तो लोगो ने बचा लिया लेकिन बहने हो गई लापता – Indian Today 24×7

दुःखद..तीन भाई बहन गंगा में गए थे नहाने,भाई डूबने लगा तो दोनो बहनों ने भाई को बचाने के लिए लगा दी गंगा के उफनते पानी में छलांग,भाई को तो लोगो ने बचा लिया लेकिन बहने हो गई लापता

देहरादून

सोमवार का दिन भाई बहनों के लिए अशुभ रहा। एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि गीता कुटीर आश्रम के पास गंगा घाट पर सुबह करीब 11:30 बजे 02 बालिकाएं नदी में डूब गई है।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। SDRF टीम द्वारा SI पंकज खरोला के नेतृत्व में राफ्ट व डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

ये तीनों भाई बहन गंगा घाट पर नहाने गए थे, जहाँ छोटा भाई तेज बहाव में बहने लगा जिसे बहता देख दोनों बहनों ने गंगा में छलांग लगा दी। छोटे भाई को तो स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया परन्तु दोनों बहनें लापता हो गयी।

नदी में बही बच्चियों के नाम…

1- साक्षी पुत्री अनिल निवासी गली न0 03, हरिपुरकलां, रायवाला, उम्र 15 वर्ष

2- वैष्णवी पुत्री अनिल निवासी गली न0 03, हरिपुरकलां, रायवाला, उम्र 13 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *